सोनभद्र :: महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी को रोकने के लिए जनपद के सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा छेड़खानी पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया गया कार्यवाही

अनूप श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश एवं नेतृत्व में रोमियो स्क्वायड के वादों पर अमल होना शुरू हो गया है। वर्तमान सरकार ने बूचड़खाना पर प्रतिबंध और राह चलते बच्चियों, लड़कियों एवं महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सभी पुलिस थानों को एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा छेड़खानी पर लगाम लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।बता दें कि भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी २२ मार्च २०१७ से ही प्रदेश भर में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू की गई एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यवाही चर्चा में रही है ।इसी अभियान को और गति देने के लिए जनपद सोनभद्र थाना पिपरी चौकी रेणुकूट के चौकी इंचार्ज अंजनी राय द्वारा ०४ दिसंबर को एंटी रोमियो स्क्वाड अभियान चलाकर रेणुकूट चौराहे पर लोगों को जानकारी दी। लड़कों तथा लड़कियों को सजग किया और कहा कि आप सभी लोग भी इस अभियान का हिस्सा बने तथा महिलाओं से होने वाले छेड़खानी की तत्काल सूचना पुलिस को दें। इसी दौरान चौकी इंचार्ज अंजनी राय ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधित सलाह जानकारियां भी दी।


Popular posts
कुशीनगर :: पौराणिक मंदिर पर किया गया महायज्ञ आयोजन, यज्ञ के पूरा होने के तत्काल बाद इस मंदिर को बनवाने का कार्य होगा शुरु
Image
बगहा(प.चं.) :: नर्मदेश्वर मंदिर रामनगर में हजारों श्रद्धालुओं नें चढ़ाया जल
Image
कुशीनगर :: रिपोर्ट के बारे में पूछने गए गुण्डागर्दी करते हुए डाक्टर ने परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पीड़ित हुआ न्याय से वंचित
Image
भरतपुर(राजस्थान) :: वार्ड नंबर 20 में भाजपा के पार्षद शिवानी दायमा ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
Image
कुशीनगर :: अभिहित अधिकारी ने होटलों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर १४ दिन के अंदर जवाब देने हेतु किया निर्देशित