रांची :: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


डेस्क, कुशीनगर केसरी/केके न्यूज 24, रांची, झारखंड।खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा उर्फ सोमा मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एके-47 का एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, 14 गोलियां और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है।





खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारण दाहा थाना अंतर्गत तिलमा में कई नक्सली कांडों के वांछित धर्मवीर महतो देखा गया है। सूचना के बाद एएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। पूछताछ में धर्मवीर ने पूर्व में सोमा पाहन की हत्या करने, रंगदारी और नक्सली कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।



Popular posts
कुशीनगर :: पौराणिक मंदिर पर किया गया महायज्ञ आयोजन, यज्ञ के पूरा होने के तत्काल बाद इस मंदिर को बनवाने का कार्य होगा शुरु
Image
बगहा(प.चं.) :: नर्मदेश्वर मंदिर रामनगर में हजारों श्रद्धालुओं नें चढ़ाया जल
Image
कुशीनगर :: रिपोर्ट के बारे में पूछने गए गुण्डागर्दी करते हुए डाक्टर ने परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पीड़ित हुआ न्याय से वंचित
Image
भरतपुर(राजस्थान) :: वार्ड नंबर 20 में भाजपा के पार्षद शिवानी दायमा ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
Image
कुशीनगर :: अभिहित अधिकारी ने होटलों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर १४ दिन के अंदर जवाब देने हेतु किया निर्देशित